{"_id":"68c86489243a6a8aac05aa5a","slug":"football-competition-prayagraj-and-azamgarh-teams-reached-the-final-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-139183-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल प्रतियोगिता : प्रयागराज और आजमगढ़ की टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल प्रतियोगिता : प्रयागराज और आजमगढ़ की टीम फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गेंद पर कब्जे की कोशिश करतीं मेरठ
गाजीपुर-रेवतीपुर। माध्यमिक विद्यालयों के बालक और बालिकाओं की 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में नेहरू स्टेडियम, पीजी काॅलेज और रेवतीपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में विभिन्न मंडलों के बीच सोमवार को मैच खेले गए। नेहरू स्टेडियम में अंडर-14 बालिकाओं के पहले सेमीफाइनल में प्रयागराज ने अलीगढ़ को 2-0 और पीजी काॅलेज मैदान पर अंडर-17 के सेमीफाइनल में प्रयागराज ने गोरखपुर मंडल की टीम को 1-0 और आजमगढ़ ने मिर्जापुर को 3-0 से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। पीजी काॅलेज में अंडर-17 बालिका वर्ग के आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मैचों में मिर्जापुर मंडल ने कस्तूरबा विद्यालय को 1-0, मेरठ ने आजमगढ़ को 5-0, प्रयागराज ने लखनऊ को 6-0 और गोरखपुर ने अलीगढ़ को 1-0 से पराजित किया। नेहरू स्टेडियम में अंडर-19 के क्वार्टर फाइनल मैचों में वाराणसी ने अलीगढ़ को 4-0, गोरखपुर ने आगरा को 4-0, मेरठ ने विंध्याचल को 2-0, अयोध्या ने लखनऊ को 1-0 से हराया। रेवतीपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में अंडर-19 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने आजमगढ़ को 1-0, बरेली ने सहारनपुर को 4-0, बरेली ने आगरा को 2-0 से हराया। सहारनपुर की टीम किसी कारणवश नहीं खेल पाई तो अलीगढ़ को वॉक ओवर दे दिया गया। अंंडर-17 बालक वर्ग में विंध्याचल ने मेरठ को 5-0, अलीगढ़ ने प्रयागराज को 2-0, मुरादाबाद ने अलीगढ़ को 1-0 सेे पराजित किया। अंडर-14 के खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गोरखपुर ने वाराणसी को 2-0, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने कानपुर को 5-0, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने अलीगढ़ को 5-0 तथा चित्रकूट की टीम नहीं खेलने के कारण आजमगढ़ को वॉकओवर दे दिया गया। मैचों में रेफरी की भूमिका संजय साहनी, रजाउल्लाह, असगर अली, अतुल, सौरभ, रवि, रोशन पटेल, मोहित, इरशाद अहमद, कल्पना, शालिनी यादव, मेहरुद्दीन खान, सर्वेश यादव, जन्मेजय चौरसिया, विनोद, अवधेश, संजय ने निभाई जबकि कमेंट्री शाहजहां खान ने की। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, हाजी मुनव्वर, फुटबाल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मुहम्मद मोईन, क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, संजय यादव, प्रधानाचार्य संतोष राय, आशुतोष पांडेय, हिमांशु शुक्ला आदि मौजूद थे।
आजमगढ़, सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर सेमीफाइनल में
रेवतीपुर। लीग मैच समाप्त होने के बाद बालकों के अंडर-19 में वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बरेली, लखनऊ, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, बस्ती, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी, आजमगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, बस्ती, बरेली, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई एवं आगरा की टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। अंडर-14 में आजमगढ़, सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
आजमगढ़, सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर सेमीफाइनल में
रेवतीपुर। लीग मैच समाप्त होने के बाद बालकों के अंडर-19 में वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बरेली, लखनऊ, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, बस्ती, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी, आजमगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, बस्ती, बरेली, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई एवं आगरा की टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। अंडर-14 में आजमगढ़, सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन