फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Foot overbridge construction begins at Audhihar Junction, 10 crore rupees will be spent

Ghazipur News: औड़िहार जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज बनना शुरू, 10 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 04 Oct 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Foot overbridge construction begins at Audhihar Junction, 10 crore rupees will be spent
औड़िहार जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-5 पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए बनाए गये पिलर। संवाद
गाजीपुर। औड़िहार जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। जंक्शन पर 10 करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज बनना शुरू हो गया है। ओवरब्रिज बनने से 5 हजार यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।औड़िहार जंक्शन पर यात्रियों का दबाव अधिक है। वजह ये दो रेलखंडों औड़िहार जंक्शन वाराणसी-छपरा व वाराणसी-मऊ रेलखंड को जोड़ता है। यहां से दोनों रूट के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। औड़िहार जंक्शन पर एक फुट ओवरब्रिज पहले से है लेकिन, यात्रियों की भीड़ व दबाव को देखते हुए एक और फुट ओवरब्रिज की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से वर्ष 2024 में इसके लिए पहल की गई। औड़िहार जंक्शन पर नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रस्ताव को वर्ष 2025 के जनवरी महीने में मंजूरी मिली। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी की गई। सितंबर में नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया। प्लेटफाॅर्म नंबर 1, 3 व 5 पर पिलर बनाया जा रहा है। नए ओवरब्रिज के फाउंडेशन निर्माण के लिए ढाई फीट तक पिलरों का निर्माण कार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

6 महीने में तैयार हो जाएगा फुट ओवरब्रिज-गाजीपुर। रेलवे प्रशासन का दावा है कि औड़िहार जंक्शन पर 6 महीने में फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। औड़िहार जंक्शन पर कुल 6 प्लेटफार्म हैं। प्लेटफार्म के मध्य में पुराना फुट ओवरब्रिज है। पुराने फुट ओवरब्रिज से 80 मीटर की दूरी पर पश्चिम दिशा में नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद चल रही है। नया फुट ओवरब्रिज 100 मीटर लंबा व 12 मीटर चौड़ा होगा।
विज्ञापन

नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण से यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म तक आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed