{"_id":"6a6ba9e894477e39af0fe73d","slug":"foot-and-mouth-disease-vaccines-administered-to-2000-animals-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-157160-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दो हजार पशुओं को लगाए खुरपका-मुंहपका के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दो हजार पशुओं को लगाए खुरपका-मुंहपका के टीके
विज्ञापन
मेदनीपुर गांव में मवेशियों को टीका लगाते कर्मी। संवाद
सुहवल। खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए जमानिया तहसील क्षेत्र में टीकाकरण अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। अब तक दो हजार पशुओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान के तहत 10 सितंबर तक 24 हजार पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव द्विवेदी ने बताया कि अभियान के लिए सात टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 14 पैरा वेट कर्मी लगाए गए हैं। टीकाकरण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है। फिलहाल 12 हजार वैक्सीन उपलब्ध हैं और शेष वैक्सीन मिलते ही बाकी पशुओं का भी टीकाकरण पूरा कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एफएमडी पशुओं में फैलने वाली गंभीर वायरल बीमारी है। इससे बचाव के लिए पशुपालकों से निर्धारित तिथि पर पशुओं का टीकाकरण कराने तथा पशुशालाओं में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई है।