फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Food items made available to the needy

जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया खाद्य सामग्री

Sat, 09 May 2020 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Food items made available to the needy
गाजीपुर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में समाजसेवियों और विभिन्न संवयेसेवी संगठनों की तरफ से जरूरतमंदों की मदद कोरोना योद्धाओं के सम्मान का क्रम जारी है। उनकी तरफ से गरीब-असहायों के साथ ही जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के साथ ही सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी दौरान देवर्षि नारदमुनि की जयंती शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर वैष्णमी फाउंडेशन की ओर से समाज को करोना मुक्त करने में अग्रणी भूमिका निवर्हन कर रहे पत्रकारों को सम्मानित किया गया। नारद जयंती कार्यक्रम में संयोजक दुर्गादत्त चतुर्वेदी, चंद्र कुमार तिवारी, कुलभूषण द्विवेदी, रिशु, अभिषेक कुमार शौंडिक, विपुल राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के शायर गांव में लोक कल्याण सामाजिक समिति द्वारा शायर के यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक शिवशंकर सिंह ने संस्था के अध्यक्ष डा. अशोक यादव के नेतृत्व में करीब 150 असहाय, जरूरतमंदों के बीच सब्जी और जरूरी खाद सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर सत्यनारायण राम, राजेश चौधरी, गणेश सिंह, सतेंद्र तिवारी, विनोद राजभर, शमशेर आलम आदि लोग रहे। मरदह संवाददाता के अनुसार बिरनो ब्लाक प्रमुख प्रवीण यादव ने सहयोगियों के साथ जंगीपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में 100 परिवारों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। वितरण कार्य में रामनिवास यादव ग्राम प्रधान, बिजाधर यादव, राजकुमार एडवोकेट, रामा यादव, राजेश यादव आदि का सहयोग रहा। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार कोरोना वायरस को लेकर चल रहा लॉकडाउन बेसहारा पशुओं पर अधिक असर डाल रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने रेवतीपुर गौशाला में पशुओं के लिए तीन कुंतल ब्रान तथा एक कुंतल नमक उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed