फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fog subsided vehicles wheels

कोहरे से थम गए वाहनों के पहिये

Mon, 04 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 04 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fog subsided vehicles wheels
कोहरे से वाहनों के पहिये ठहर गए हैं। यात्री गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। गाजीपुर से वाराणसी की यात्रा सड़क मार्ग से दो घंटे की जगह सवा तीन से चार घंटे में पूरी हो रही है।
विज्ञापन


 वहीं सर्द हवाओं के साथ बढ़ी गलन से गरीबों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तो की गई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों अलाव के इंतजाम नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


जिले में तीन दिनों से घना कोहरा हो रहा है। शाम होते ही कोहरे का प्रभाव शुरू हो रहा है जो दूसरे दिन सुबह दस बजे छाया रहता है। ऐसे में रात की यात्रा दुखदायी साबित होने लगी है। कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को घंटों ठंड में स्टेशनों पर समय बिताना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाने से ट्रेन समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। दूसरी तरफ सड़क मार्ग से यात्रा करना जोखिम भरा साबित होने लगा है।

 रोडवेज की बसें गाजीपुर से वाराणसी ढाई से तीन घंटे में पहुंचती हैं लेकिन रात में यहां से वाराणसी जाने में तीन घंटे से अधिक समय लग जा रहा है। जाड़े में कोहरे ने दोपहर तक लोगों के कदम रोक दिए है।

शाम सात बजते-बजते कोहरे की स्थिति यह है हो रही है कि सामने हाथ तक नहीं नजर आ रहा है। इसके चलते शाम से ही बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है।

गहमर संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अभी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड के चलते पर्यटन स्थल कामाख्या धाम में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी आई है।

कोहरे और गलन के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पब्लिक स्कूलों में विंटर वेकेशन तो हो गया है लेकिन प्राथमिक विद्यालयों में अभी छुट्टी नहीं की गई है। इतना जरूर है कि स्कूल का टाइम दस से कर दिया गया है।



उधर, कोहरे  से किसान भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि अगर कोहरे की यही स्थिति लगातार  कई दिनों तक बनी रही तो आलू, चना, मटर, अरहर की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed