फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fog safe device will be installed in trains vigilance will be taken in fog

Ghazipur News: ट्रेनों में लगेंगी फाग सेफ डिवाइस कोहरे में बरती जाएगी सतर्कता

Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
fog safe device will be installed in trains vigilance will be taken in fog
ठंड के मौसम में संभावित कोहरे को देखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा संरक्षित ट्रेन परिचालन की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। सभी ट्रेनों में फाग सेफ डिवाइस लगाई जाएंगी। फाग सेफ डिवाइस जीपीएस आधारित उपकरण है, जो लोको पायलट को आगे आने वाले सिग्नल की चेतावनी देता है। इससे लोको पायलट ट्रेनों की स्पीड को नियंत्रित करते हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त फाग मैन भी तैनात किए जा रहे हैं जो कोहरे के दौरान रेल लाइन पर सिग्नल की स्थिति की निगरानी करेंगे। रेल फ्रैक्चर से बचाव एवं समय पर इसकी पहचान के लिए उच्चधिकारियों की निगरानी में रेल कर्मियों द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। इससे एक ओर जहां संरक्षा में वृद्धि होगी वहीं कोहरे के बावजूद समय पालन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

लाइनमैन एवं पेट्रोलमैन कर्मचारियों को भी जीपीएस उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उनकी खुद की भी सुरक्षा हो सके। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिग्नलों की दृश्यता को बढ़ाने के लिए साइटिंग बोर्ड, फाग सिग्नल पोस्ट, ज्यादा व्यस्त समपार के लिफ्टिंग बैरियर आदि को एक विशेष रंग काले एवं पीले से रंगकर उसे चमकीला बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिग्नल आने के पहले रेल पटरी पर सफे द चूने से निशान बनाया गया है ताकि लोको पायलट कुहासे वाले मौसम में सिग्नल के बारे में अधिक सतर्क हो जाएं। शीतकाल में सुगम ट्रेन परिचालन हेतु बरती जाने वाली इन सावधानियों की जानकारी देने के लिए ट्रेन परिचालन से सीधे रूप से जुड़े रेल कर्मियों को संरक्षा सलाहकारों द्वारा लगातार काउंसिलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed