फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Floodwaters stagnating in the fields; a foul odor rising from rotting crops.

Ghazipur News: खेतों में ठहरा बाढ़ का पानी, फसलों के सड़ने से उठ रही दुर्गंध

Tue, 08 Sep 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters stagnating in the fields; a foul odor rising from rotting crops.
रेवतीपुर से रामपुर मार्ग पर बाढ़ का पानी कम होने के बाद आवागमन करते राहगीर। संवाद
गाजीपुर। गंगा नदी में घटाव लगातार बरकरार है। लेकिन, गांवों के सिवान में स्थित खेतों की तस्वीर नहीं बदली है। खेतों में पानी के ठहराव के कारण फसलों में अब सड़न होने लगी है। इसके कारण आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जनपद में सोमवार की शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 62.970 मीटर दर्ज किया गया। प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से गंगा का पानी घट रहा था।
विज्ञापन

रेवतीपुर क्षेत्र के रामपुर, नगदीलपुर, वीरऊपुर, हसनपुरा आदि गांवों के लोग अभी दुश्वारियों का सामना कर रहे हैं। नगदीलपुर, वीरऊपुर, हसनपुरा जैसे गांवों की गलियों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे नीचे सरक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, सिवान व खेतों में बाढ़ का पानी ठहरा हुआ है। इसके कारण सब्जी व चरी की फसल अभी भी जलमग्न है। इससे सबसे अधिक दिक्कत पशु पालकों को हो रही है। सिवान में प्लास्टिक व झोपड़ी में रहने वाले लोग अभी भी बाढ़ शरणालय में शरण लिए हुए हैं।
सैदपुर तहसील क्षेत्र के फुलवारी, पटना, रामपुर मांझा, चकेरी, फुलवारी कला, फुलवारी खुर्द, हथौड़ा, खरौना के खेतों में बाढ़ के पानी से लौकी, बैंगन, परवल, भिंडी, नेनुआ, करेला की फसल को नुकसान पहुंचा है।
इसी तरह गोमती नदी से प्रभावित गौरी, तेतारपुर आदि जगहों पर दुश्वारियों के बीच जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। भांवरकोल क्षेत्र में गंगा के बाढ़ से उफनाए भांगड़ नाले का पानी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

राहत सामग्री का वितरण : करंडा में दीनापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बाढ़ शरणालय केंद्र पर राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह ने रफीपुर, शेरपुर, नूरपुर और बड़हरिया गांव के 330 लोगों को राहत सामग्री किट वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed