फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   flag hosting

शैक्षिक संस्थानों में रही कार्यक्रमों की धूम

Wed, 27 Jan 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
flag hosting
बेटावर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर करतब दिखाती छात्राएं। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर समेत पूरे जनपद में सरकारी एवं गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विविध कार्यक्रमों की धूम रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनसीसी, प्रज्ञा रेंजर्स, रासेयो एवं विभिन्न स्कूलों की ओर से राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। एनसीसी छात्राओं ने संगीत नाटक तथा प्रज्ञा रेंजर्स ने एसिड अटैक विषय पर एकल नाट्य की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया। स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में निशा पहले कनिष्ठ वर्ग में नसरा प्रथम स्थान पर रही। शाहफैज पब्लिक स्कूल में निदेशक डा. नदीम अदहमी ने ध्वजारोहण किया। महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत, भाषण, एकल नृत्य प्रस्तुत किया। कला शिक्षक राजीव गुप्ता को सम्मानित किया गया। सह प्रबंधक संध्या कुशवाहा ने बोर्ड परीक्षा की कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रबंधक राजेश कुशवाहा, दिनकर सिंह, सुशील श्रीवास्तव, राजनारायण कुशवाहा, सुरेश प्रसाद चौरसिया, हरि कुशवाहा उपस्थित थे। संचालन उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने किया। सेंट जांस स्कूल में झंडारोहण मुख्य अतिथि मैनेजर फाद. मैथ्यू ने किया। इस अवसर पर मार्च पास्ट, थ्री लेग रेस, चम्मच दौड़ आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रधानाचार्य फ़ादर गुरु संथाराज ने आभार जताया। सनबीम स्कूल में डायरेक्टर केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान शोभा सिंह, नवीन सिंह, प्रवीण सिंह, को-ऑर्डिनेटर प्रज्ञान, सानिया, सिद्रा, सत्यप्रिया उपस्थित थीं। माउंट लिट्रा जी स्कूल में निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। रोटरी क्लब की आयोजित कला प्रतियोगिता में ख्याति सिंह की पेंटिग को पहला स्थान मिला। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कारकून, रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्रवन सिंह, सचिव राजेश प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, आसित कुमार सेठ, संतोष वर्मा उपस्थित थे। संचालन वैष्णवी यादव ने किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन पर मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता उ.प्र. सरकार उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं केंद्र के चेयरमैन अजीत कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्वच्छता कार्यक्रम में केंद्र के डॉ. वीके सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. डीपी श्रीवास्तव, आशीष कुमार वाजपेयी, मनोज कुमार मिश्रा, आशुतोष सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार, कपिलदेव शर्मा, महाविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं संयुक्त सचिव कृपाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed