फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five thousand people face water crisis

Ghazipur News: पांच हजार लोग को पानी का संकट

Sun, 04 Aug 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five thousand people face water crisis
औड़िहार। सैदपुर नगर पंचायत क्षेत्र के छह मुहल्लों की पांच हजार की आबादी एक महीने से पेयजल की परेशानी झेल रही है। इसकी वजह वार्ड नंबर एक के अंबेडकर नगर में स्थित पेयजल टंकी का अनुपयोगी होना है। अभी तक नई पानी टंकी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक के अंबेडकरनगर स्थित तीन हजार लीटर की क्षमता वाली पानी टंकी से अब तक नगर पंचायत के मुहल्लों में जलापूर्ति होती थी, लेकिन जर्जर होने के कारण पानी टंकी को महीने भर पहले अनुपयोगी घोषित कर दिया गया। इसके कारण संबंधित मुहल्लों के लोग पेयजल को लेकर परेशान हैं। हालांकि सैदपुर नगर पंचायत की ओर से नलकूप से सीधे पाइप लाइन को कनेक्ट करके पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, लेकिन कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके कारण प्रभावित वार्डों के लोग अगल-बगल के वार्डों से पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर ने बताया कि पानी टंकी के निर्माण के लिए जल निगम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed