फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five Munna Bhai caught at many examination centers

Ghazipur News: नकल कराने में प्राचार्य, प्रबंधक, फर्जी परीक्षार्थी सहित 13 गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 21 Feb 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Five Munna Bhai caught at many examination centers
फोटो भी
विज्ञापन

43 प्रवेश-पत्र, 29 आधार कार्ड, नामनल फार्म सहित अन्य सामान बरामद
जिलाधिकारी और एसपी ने पत्रकारवार्ता में सफलता की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने सोमवार को हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने वाले प्राचार्य, प्रबंधक और फर्जी परीक्षार्थी सहित 13 आरोपियों को धर-दबोचा। जबकि एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 43 प्रवेश पत्र, 29 आधार कार्ड, तीन फीस रजिस्टर (अटेंडेंस एवं फीस रजिस्टर) एवं कक्षा नौ, दस, 11 और 12 का नामनल फार्म, 15 प्रश्नपत्र, एक मॉनीटर, एक सीपीयू और एक प्रिंटर बरामद किया। मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान मिली सफलता की जानकारी दी।

शहर के रायफल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में टीम भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय, सर्विलांस प्रभारी सुनील तिवारी और थानाध्यक्ष प्रवीण यादव की संयुक्त टीम ने नकल कराने वाले गिरोह के आरोपी ओंमकार नाथ सिंह निवासी सरसेना थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ, सुनील सिंह निवासी रेहटीमालीपुर थाना दुल्लापुर, अजीत प्रताप सिंह निवासी, नमिता पांडेय निवासी मुजहनी महाराजगंज तराई बलरामपुर, मगन पांडेय निवासी मुजहनी महाराजगंज तराई बलरामपुर, कंचन तिवारी निवासी देवीपाटन तुलसीपुर बलरामपुर, जयंती सोनी निवासी देवीपाटन तुलसीपुर बलरामपुर, विजय पाल सिंह निवासी तेलियाडीह गोल्हौरा सिद्धार्थनगर, प्रांजल सिंह निवासी खदेवरा रुधौली जनपद बस्ती, ऋषभ सिंह निवासी खदेवरा रुधौली जनपद बस्ती, सौरभ कुमार निवासी चिरैयाकोट मऊ, बृजेश कुमार निवासी नसीरुद्दीनपुर चिरैयाकोट, रोशन गुप्ता निवासी रेवरीया दुल्लहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि डीएसवाई इंटर कालेज का प्रधानाचार्य रहमान यादव फरार हो गया। अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश पुलिस टीम कर रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सभी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed