फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR against three for claiming inheritance through fake SC certificate

Ghazipur News: फर्जी एससी प्रमाणपत्र से वरासत लेने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी

Sun, 04 Oct 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
FIR against three for claiming inheritance through fake SC certificate
दिलदारनगर। सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र बनवाने और उसके आधार पर नगर पंचायत में वरासत हासिल करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नगर पंचायत के वार्ड 8 के सभासद सुरेंद्र गुप्ता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि सभासद ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मोहन प्रसाद की पत्नी ललिता देवी और उनके पुत्र मनीष व अनीश ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग जातियों का लाभ लिया।
विज्ञापन

आरटीआई के तहत 1998, 2000, 2010 और 2013 में प्राप्त अभिलेखों में मोहन प्रसाद, उनकी पत्नी और पुत्रों की जाति पिछड़ी जाति दर्ज होने तथा इसी वर्ग का प्रमाणपत्र बनवाए जाने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मोहन प्रसाद और उनके भाई श्यामबिहारी के कई बैनामों में भी खुद को पिछड़ी जाति का बताया गया था। बाद में दस्तावेजों में पिता का नाम बदलकर अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के आधार पर नगर पंचायत दिलदारनगर में नामांतरण निरस्त कराकर वरासत हासिल करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले की शिकायत छह मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक से की गई थी।

कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों की जांच के साथ अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed