फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five hours of silver and brass umbrella stolen from the temple

Ghazipur News: मंदिर से चांदी की छतरी पीतल के पांच घंटे चोरी

Sat, 11 Jan 2025 04:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
Five hours of silver and brass umbrella stolen from the temple
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिहर कला वन में कर्मनाशा नदी के तट पर स्थित मनभद्र बाबा मंदिर से बृहस्पतिवार की रात चोर चांदी की छतरी, पीतल के पांच घंटे, तांबे के दो लोटे और दानपेटी से रुपये चुरा ले गए। चोरों ने मंदिर के बगल में बने पुजारी के आवास को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब लोग पूजा के लिए पहुंचे तो घटना की जानकार हुई। मंदिर के पुजारी अरविंद उपाध्याय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। लोगों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि शिव पिंड के ऊपर लगी चांदी का भारी एवं कीमती मुकुट चोरों ने क्यों छोड़ दिया। लोगों ने बताया कि मंदिर के बगल में ही उद्यान विभाग की ओर से खेती का कार्य किया जाता है। विभाग के दो कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी भी रहती है। बृहस्पतिवार की रात भी उद्यान विभाग के कर्मचारी रामविलास ड्यूटी पर थे, लेकिन वह भी पुजारी के साथ कमरे में सो गए थे। किसी को मंदिर में चोरी की भनक तक नहीं लगी। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मंदिर के पुजारी अरविंद उपाध्याय की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed