फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five arrested for deducting receipt of Rs 900 as fake officers of Food Department

खाद्य विभाग के फर्जी अधिकारी बन 900 रुपये की रसीद काटने वाले पांच धराए

Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for deducting receipt of Rs 900 as fake officers of Food Department
कासिमाबाद। क्षेत्र में खाद्य विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर बृहस्पतिवार को कई दुकानदारों पर धौंस जमाकर वसूली करना महंगा पड़ गया। दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने मौके से पांच लोगों को धर दबोचा जबकि बाकी फरार हो गए।
विज्ञापन

एक दर्जन से ज्यादा खाद्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर का पहचान पत्र लटकाए युवक कासिमाबाद में ठेले पर फल विक्रेताओं, कोल्डड्रिंक विक्रेताओं समेत मिष्ठान विक्रेताओं के यहां धौंस जमाकर दुकानदारों से 900 रुपये की रसीद काट रहे थे। इनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी। इन लोगों पर एक दुकानदार को तब शक हुआ जब उसपर रसीद कटवाने का दबाव बनाया गया। दुकानदार ने कहा कि मेरे पास लाइसेंस है। इस बात से इनकार करते हुए उन लोगों ने 900 रुपये की रसीद काट दी। धीरे-धीरे मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी बीच किसी एक दुकानदार ने पुलिस को इसकी सूचना दे दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ये फर्जी अधिकारी चौक से पुरानी बाजार पहुंच कर दुकानदारों से रसीद काट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर उनमें अफरातफरी मच गई और मौके पाकर आधा से ज्यादा फर्जी अधिकारी भाग निकले।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने पांच फर्जी को स्थानीय लोगों के साथ दुकानदारों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद उनको थाने में ले आकर बैठा दिया गया। जिसमें आनंद कुमार निवासी बाराचवर, आशीष यादव आमहर थाना कोतवाली बलिया, अनिवेश कुमार सिंह लखनौली बाराचवर, गोलू कुमार बड़ागांव कासिमाबाद के साथ पंकज कुमार पांडेय बभनौली बलिया पुलिस हिरासत में है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कासिमाबाद देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलने के बाद निश्चित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि 900 रुपये की रसीद काटना पूरी तरह से फर्जी है। इन लोगों से हमारे विभाग का कोई संबंध नहीं है। खाद्य विभाग का लोगों गलत प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर विभाग पहले से ही नजर रखे हुए है।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed