फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five accused of middle-aged murder arrested

अधेड़ की हत्या के पांच आरोपी गिफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five accused of middle-aged murder arrested
गाजीपुर। बभनौलिया गांव में तीन दिन पूर्व मुंह चिढ़ाने को लेकर उपजे विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर अधेड़ की हुई हत्या में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार को मिली सफलता का खुलासा एसपी रामबदन सिंह ने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर कमलेश पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे क्रासिंग के पास हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जज प्रसाद, जयराम, भरत राम उर्फ प्रशांत, शशि उर्फ टेनी और संदीप राम निवासी बभनौलिया बताया। साथ ही पुलिस ने मार- पीट में प्रयुक्त लाठी/डंडा बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। मालूम हो कि बीते 16 अक्टूबर की शाम आरोपी जज प्रसाद का पुत्र दुकानदार को मुंह चिढ़ा रहा था। इस पर दुकानदार ने उसे डांटकर भगा दिया। किशोर अपने पिता के पास पहुंचा और दुकानदार द्वारा डांटकर भगाने की बात बताई। इससे नाराज किशोर के आरोपी पिता जज प्रसाद अन्य लोगों के साथ लाठी - डंडे से लैस होकर दुकानदार के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर दुकानदार के चचेरे भाई राजनाथ से कहासुनी करने के साथ मारने-पीटने लगे थे। इस घटना में राजनाथ की मौत हो गई थी। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed