{"_id":"5e56b8778ebc3ec9857fa4e5","slug":"fish-businessman-dies-due-to-truck-collision-ghazipur-news-vns512989750","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मछली कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से मछली कारोबारी की मौत
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुइन गांव के पास एनएच-24 पर बुधवार की दोपहर ट्रक से टक्कर लगने से मोपेड सवार मछली कारोबारी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना के साठव गांव निवासी रब्बू खरवार (18) प्रतिदिन दुर्गावती से अपनी मोपेड बाइक से मछली लेकर स्टेशन बाजार आकर मछली बेचता था। रोज की तरह बुधवार को भी दोपहर में बाइक के पीछे मछली बांधकर स्टेशन बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान करीब डेढ़ बजे बरुइन गांव के पास सैय्यदराजा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर मार दिया, जिससे रब्बू जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। दुर्घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़ना चाहा, लेकिन वह रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे स्टेशन चौकी प्रभारी अनिल पांडेय ने पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।