Ghazipur News: मानसून सीजन में पहली बार सवा दो घंटे तक बारिश, बिजली गिरने से एक की मौत, 3 झुलसे
इस दौरान 14 मिलीमीटर (मिमी) बारिश से शहर प्रमुख सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। कहीं चार तो कहीं तीन फीट तक पानी सड़कों पर इकट्ठा हो गया। इस बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं नगर पालिका के जलनिकासी व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई। इसके चलते बच्चों और राहगीरों को घुटने तक पानी से होकर गुजरना पड़ा।
बारिश का पानी नालियों में जाने के बजाए सड़कों पर इकट्ठा हो गया। इससे शहर का कोई ऐसा इलाका नहीं रहा, जहां के लोगों को जलभराव का सामना नहीं करना पड़ा। शहर में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर 12.20 बजे से पहले राउंड की बारिश हुई। दोपहर 1.36 बजे बारिश बंद हो गई। इसके बाद दोपहर 2.39 बजे दोबारा बारिश शुरू हुई।
दूसरे राउंड की बारिश दोपहर 3.30 बजे तक होती रही। बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादलों का डेरा रहा। बारिश के दौरान उससे बचने के लिए लोग जगह-जगह रुक गए। इस दौरान शहर में करीब सवा दो घंटे तक वाहनों के पहिये पर ब्रेक लगा रहा। सिधागरघाट क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। सुबह से लेकर शाम तक बारिश होती रही।
बिजली गिरने से युवक की मौत
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव के सिवान में शनिवार को बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को फोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि भरवलिया के भगवान राजभर (20) परिजनों के साथ खेत में काम कर रहा थे। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। संवाद
बिजली गिरने से तीन किशोर झुलसे
भांवरकोल (गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के परानपुर में शनिवार को बिजली गिरने से तीन किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। कासिमाबाद तहसील के नायब तहसीलदार देवा कुमार ने बताया कि घटना स्थल वाला गांव कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में आता है। सतीश राजभर, गुलशन राजभर व महावीर राजभर पेड़ के नीचे बैठक मोबाइल चला रहे थे। बिजली गिरने के कारण तीनों झुलस गए। ग्रामीण उनको उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्रीय लेखपाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाली मार्ग पर जमे बारिश के पानी से गुजरते बाइक सवार। संवाद