फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   First Roza passed between prayer and recitation

Ghazipur News: इबादत और तिलावत के बीच गुजरा पहला रोजा

Wed, 13 Mar 2024 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
First Roza passed between prayer and recitation
बारा। माह-ए-रमजान मुबारक का पहला दिन अल्लाह की इबादत और तिलावत में बीता। नमाजियों की आमद से मस्जिदें गुलजार रहीं। रमजान के इबादत को दस-दस दिनों के तीन अशरे में तकसीम किया गया है।
विज्ञापन

पवित्र माह-ए-रमजान की आमद के साथ ही जिले सहित कमसार-ओ-बार के मुस्लिम बाहुल्य गांवों में इबादतों का दौर भी शुरू हो गया है। पांचों वक़्त की नमाज के लिए मस्जिदों में भीड़ जुटती रही। मंगलवार को पहले दिन सुबह रोजेदारों ने सहरी खाई। पुरुष मस्जिदों में तो महिलाओं ने घरों में फज्र की नमाज अदा की। बुजुर्गों से लेकर मासूम बच्चों ने भी रोजा रखकर अल्लाह के प्रति अपनी मुहब्बत का नजराना पेश किया।
विज्ञापन

इस माह बढ़ा दिया जाता है नेकियों का दायरा
दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा गौसिया के प्रिंसिपल मौलाना कलीमुद्दीन शम्सी के अनुसार रमजान की इबादत दस-दस दिनों के तीन अशरों में बांटी गई है। पहला रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा जहन्नम से निजात का अशरा होता है। इस महीने में की गई नेकियों का अजर बढ़ा दिया जाता है और अल्लाह एक नेकी के बदले 70 नेकियों का सवाब देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद कर दिए जाते हैं जहन्नम के दरवाजे

मौलाना शम्सी कहते हैं कि रमजान महीने की पाकीजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अल्लाह इस महीने में शैतानों को जंजीरों में जकड़ कर जहन्नम के दरवाजे बंद कर देता है और जन्नत के दरवाजे नेक बंदों के लिए खोल देता है। उन्होंने कहा कि रमजान के रोजों की इतनी फजीलत है कि अगर कोई मुसलमान रमजान का एक रोजा जानबूझकर छोड़ दे तो पूरी उम्र रोजा रखकर भी उसके अजर के बराबर नहीं पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed