फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   First come, first serve for solar pump

सोलर पंप के लिए पहले आओ, पहले पाओ

Sat, 18 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
First come, first serve for solar pump
पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान पीएम कुसुम योजना के तहत अनुदान पर सोलर पंप मिलेगा। इस योजना में किसान को 40 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। शेष 60 प्रतिशत के अनुदान में 30 प्रतिशत केंद्र और 30 प्रतिशत की भागीदार प्रदेश की होगी। हालांकि अभी तक न तो लक्ष्य निर्धारण और न ही आवेदन की तिथि घोषित की गई है।
विज्ञापन

जिले के किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत अनुदान पर सोलर पंप स्थापना के लिए पहले आओ पहले पाओ अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। कृषक बुकिंग जिले के लक्ष्य की सीमा से दो सौ फीसदी तक पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर की जाएगी। पंजीकृत किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। शासन द्वारा तिथि का निर्धारण होने के बाद विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन टोकन जनरेट होने के बाद किसानों को चालान के माध्यम से 40 प्रतिशत धनराशि एक सप्ताह के अंदर किसी भी बैंक की शाखा में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

बोरिंग स्वयं कराएंगे किसान
दो एचपी के लिए चार इंच, तीन एवं पांच एचपी के लिए छह इंच और 7.5 एवं दस एचपी के लिए आठ इंच का बोरिंग होना अनिवार्य है। वहीं 22 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जल स्तर के लिए दो एचपी सर्फेस सोलर पंप, 50 फीट तक गहराई पर के लिए दो एचपी सबमर्सिबल, 150 फीट की गहराई पर तीन एचपी। और 200 फीट की गहराई पर पांच एचपी जबकि 300 फीट की गहराई पर 7.5 एवं 10 एचपी के सोलर पंप लगाए जा सकते हैं। बोरिंग के लिए विभाग की ओर से किसानों को कोई धनराशि नहीं दी जाएगी। बोरिंग का कार्य उन्हें स्वयं कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ऐसे मिलेगा अनुदान
दो एचपी डीसी एवं एसी सर्फेश पंप पर अनुदान 86716 रुपये, दो एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप पर 88278 रुपये, दो एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर 88756 रुपये, तीन एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप116710 रुपये, एसी सबमर्सिबल पंप 116076 रुपये, पांच एचपी एसी सबमर्सिबल पंप163882 रुपये, 7.5 एचपी एवं 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप223276 रुपये एवं 278582 अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा।

शासन के ओर से अधिसूचना अभी जारी नहीं किया गया है। इससे आवेदन की तारीख अभी निर्धारित नहीं है, जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। - मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed