{"_id":"573616f64f1c1bb36b919c89","slug":"fired-to-businessman-seriour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठा संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
Updated Fri, 13 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
सैदपुर के देवचंदपुर में चली गोली से घायल सत्यपाल सिंह से पूछताछ करते सीओ महेश राम गौतम। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के देवचंदपुर गांव में गुरुवार की रात एक ईंट भट्ठा संचालक को हथियारबंद युवकों ने गुरूवार की रात गोली मार दी। घायल ईंट संचालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर भट्ठा संचालक की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
गुरुवार की देर शाम ईंट भट्ठा संचालक सत्यपाल सिंह और उनके बड़े भाई मुकेश सिंह किसी बात को लेकर अपने एक पथेरे की पिटाई कर रहे थे। हो-हल्ला सुनकर वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ में ईंट भट्ठा संचालक के गांव के आनंद सिंह भी खड़े थे। मुकेश सिंह ने उनके खड़े होने पर आपत्ति जताई और वहां से हट जाने को कहा। आनंद के नहीं हटने पर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। लोगों के बीचबचाव के बाद उन्होंने आनंद को छोड़ा।
आनंद कुछ देर बाद देर बाद अपने एक मित्र साथ ईंट-भट्ठे पर पहुंचा और सत्यपाल सिंह को निशाना बना दो राउंड गोलियां चलाईं। गोली सत्यपाल के पीठ में जाकर लगी। वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देख उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है। इस मामले में सत्यपाल की तहरीर पर आनंद सिंह तथा रविकांत सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उधर घटना की सूचना मिलते ही सीओ सैदपुर महेश राम गौतम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और घटना की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कारतूस का दो खोखा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, लेकिन घटना को अंजाम देने के वे फरार हैं। सीओ ने कहा कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।