{"_id":"6827814591edde2142085bb2","slug":"fire-rained-from-the-sky-the-afternoon-of-jyeshtha-scorched-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-132743-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आसमान से बरसी आग, जेठ की दुपहरी ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आसमान से बरसी आग, जेठ की दुपहरी ने झुलसाया
विज्ञापन
गाजीपुर। गुजरे 24 घंटे के दौरान जिले के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद शुक्रवार को जेठ की दुपहरी ने खूब तल्खी दिखाई। आसमान से आग की तरह बरसती धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को मानो झुलसा दिया।
बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री से एक डिग्री कम होकर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन चिलचिलाती धूप ने छक्के छुड़ा दिए। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी और तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा और बार-बार हलक सूखने के कारण लोगों को पानी व ठंडे पेय पदार्थों से राहत पाने की कोशिश करते हुए देखा गया। इसके कारण कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, बेल, आम के रस की दुकानों पर भीड़ रही। कुछ लोग सत्तू का सेवन करते हुए भी देखे गए। नगर के विभिन्न स्थानों कचहरी, सिंचाई विभाग चौराहा, मिश्रबाजार आदि स्थानों पर स्थायी व अस्थायी तौर पर ठंडे पेय पदार्थों की दुकान सजी हैं।
विज्ञापन
गर्मी में यहां लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। साथ ही बोतलबंद पानी की भी मांग बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।