फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fire

चार झोपड़ियां जलीं, 26 कबूतरों की मौत

Mon, 26 Apr 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
fire
सुहवल। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित दलित बस्ती में रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण चार झोपड़ियां जलकर राख गईं। अगलगी की घटना में 26 पालतू कबूतर भी झुलसकर मर गए। जबकि घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से इंद्रावती देवी की एक, लुरखुर राम की एक झोपड़ी और 26 कबूतर, मुखलाल तथा बबलू की भी एक-एक झोपड़ी और उसमें रखा घर-गृहस्थी का सामान, जानवरों का चारा आग की भेंट चढ़ गया। आग की उठती लपटों ने बस्ती के लोगों को बेचैन कर दिया। ग्रामीण अपने निजी संसाधनों के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब साढ़े दस बजे आग पर काबू पाया जा सका। तब-तक सब कुछ नष्ट हो चुका था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल रामराज मौके पर पहुंच गए। क्षति का आंकलन करने के साथ इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को प्रेषित कर दी। पीड़ितों ने बताया कि यह तो संयोग रहा कि पछुआ हवा का दबाव काफी कम था, नहीं तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed