फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire broke out in cyber crime police station chaos ensued documents burnt to ashes

Ghazipur News: साइबर क्राइम थाने में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दस्तावेज जलकर खाक, शार्ट-सर्किट बना कारण

Tue, 06 May 2025 09:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 09:07 PM IST
सार

साइबर क्राइम थाने में अचानक आग से अफरा-तफरी मच गई। दस्तावेज जलकर खाक हो गए और जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Fire broke out in cyber crime police station chaos ensued documents burnt to ashes
आग से जलकर खाक हुए दस्तावेज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से थाने में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक साइबर क्राइम थाना और स्टोर रूम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


जले हुए दस्तावेजों और उपकरणों का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आग लगने के कारण पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल और स्टोर रूम वाले कमरे में आग लग गई। आग के चलते वहां रखे कंप्यूटर और दस्तावेजों की क्षति हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। देर रात लगी इस आग की प्रथम दृष्टया वजह शार्ट सर्किट सामने आ रही है, फिलहाल छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed