नगर कोतवाली के यूसुफपुर बाजार स्थित एक स्वीट हाउस में बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया। हादसे में दुकान में रखा मिठाई और चाट का सामान, काउंटर सहित लाखों रुपये का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
पीड़ित दुकानदार गोपी यादव ने बताया कि मिठाई व चाट की दुकान मिडटाउन मार्केट के संचालित करते हैं। मंगलवार रात प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान के पास से गुजर रहे लोगों ने अंदर से निकल रहे धुआं को देख घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचा और घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। दुकान के काउंटर और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट पता चल रहा है। हालांकि, आग की वास्तविक वजह और नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। प्रथम दृष्टया आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।