फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR registered against 13 named and five in the assault case

Ghazipur News: मारपीट में 13 नामजद पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 06 Mar 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 13 named and five in the assault case
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लमुई गांव में पुरानी रंजिश के चलते अबीर चढ़ाकर लौट रहे एक युवक और बीच-बचाव करने आए लोगों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला करने का मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मारपीट में एक युवक का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। इसका उपचार मुगलसराय के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर 13 नामजद और 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के कंदवा थाना के धमिना निवासी प्यारे बिंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार मार्च की दोपहर करीब 3 बजे नहाकर अबीर चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर लमुई निवासी आकाश बिंद, अंकित बिंद और सूरज बिंद बाइक से पहुंचे और अचानक उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट और शोरगुल सुनकर बीच- बचाव करने के लिए छोटेलाल, रामजियावन, रमेश, शिवमुनी, आकाश, लक्की और धनंजय मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने इन्हें भी लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारना- पीटना शुरू कर दिया। इस जानलेवा हमले में बीच-बचाव करने आए छोटेलाल के सिर पर गंभीर चोट आई और उनका सिर फट गया। मारपीट करने वालों में मुख्य आरोपियों के अलावा लमुई गांव के ही आलोक कुमार, देवानंद कुमार, गोपीचंद, सोनू बिंद, प्रदुम्न उर्फ मनीष, चंद्रशेखर बिंद, आनंद, सारांगी बिंद, पारस और प्रिंस बिंद भी शामिल थे। इन सभी ने मिलकर जमकर उत्पात मचाया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में पांच अज्ञात लोग भी शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि पीड़ित प्यारे बिंद की तहरीर पर 13 नामजद और पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed