फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR lodged against six for assault

Ghazipur News: मारपीट में छह पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 03 Mar 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six for assault
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव में रास्ते पर गोबर और मिट्टी डालकर मार्ग अवरुद्ध करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रास्ता साफ कराने के दौरान मनबढ़ों ने एक महिला के साथ मारपीट की और मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छह लोगों पर रविवार को प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि तियरी गांव निवासी सूबेदार कुशवाहा ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने आने-जाने वाले रास्ते पर गोबर और मिट्टी डालकर रास्ता बंद कर दिया है। इसके विरोध समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझा कर मामला शांत कराया था। अधिकारियों की मौजूदगी में रास्ता साफ करने के लिए कुछ महिला मजदूरों को लगाया गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने पत्नी के साथ मारपीट की और धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि तहरीर पर शियाराम, धनंजय, मंगल, सुनीता, सोना देवी व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed