फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR lodged against seven people including father-in-law

Ghazipur News: ससुर समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 05 Apr 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against seven people including father-in-law
गंगौली। नोनहरा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी विवाहिता सलमा बानो ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को ससुर और सास सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसकी शादी नोनहरा गांव निवासी अरमान मंसूर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। बीते एक अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे ससुर बदरू सलाम, सास आमीना खातून, देवर इमरान, देवरानी तबस्सुम व चांद बाबू और ननद रेहाना व रुकसाना ने उसके साथ गाली-गलौज करते मारा-पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed