फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR lodged against husband and mother-in-law for second marriage

Ghazipur News: दूसरी शादी के आरोप में पति-सास पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 20 Feb 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and mother-in-law for second marriage
भड़सर। बिरनो थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता संगीता पत्नी दुष्यंत मूल रूप से ग्राम लाडो बलिया, पोस्ट बनकट, थाना मुबारकपुर, जिला आजमगढ़ की रहने वाली है। वर्तमान में वह ग्राम व पोस्ट बिरनो, जनपद गाजीपुर में रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 8 दिसंबर 2022 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष की ओर से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल, सोने के आभूषण, टीवी, फ्रिज, कूलर, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामान दिया गया था।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसके रहते दूसरी शादी कर ली, इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। साथ ही उसका सामान और जेवर भी ससुराल वालों ने रख लिया। एसओ ने बताया कि में पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed