फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR lodged against 45 villagers for tying three youths to a pole and beating them, six arrested

Ghazipur News: तीन युवकों को खंभे से बांधकर पीटने के आरोप में 45 ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज, छह गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 45 villagers for tying three youths to a pole and beating them, six arrested
गाजीपुर। गाजीपुर। पारा गांव में तीन युवकों को खंभे में बांधकर जान से मारने की नियत से मारने- पीटने के मामले में पुलिस ने रविवार की रात 45 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली। इनमें छह गिरफ्तार कर लिए गए। इन पर पुलिस टीम को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। यहीं नहीं वीडियो रिकार्डिंग से अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किए जाएंगे। फिलहाल 12 से अधिक संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने तहरीर देकर बताया कि पुलिस टीम के साथ बीते 30 नवंबर को क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था। तभी सूचना मिली कि पारा गांव स्थित जामा मस्जिद के पास करीब 150 से 200 लोगों की भीड़ कानून व्यवस्था को भंग कर रही है। साथ ही पुलिस के कार्य में बाधा डालते हुए बल और हिंसा का प्रयोग कर रहे हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि ग्रामीण तीन युवकों को खंभे से बांधकर जान से मारने की नीयत से मारपीट रहे हैं। खून से लथपथ तीनों युवकों को छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन ग्रामीण लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर और रॉड से तीनों को युवकों को मारते- पीटते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों की रस्सी खोलकर छुड़ाया गया और काफी प्रयास के बाद वाहन में लाकर बैठाया गया। इस दौरान भी ग्रामीणों ने पुलिस टीम को गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के मारपीट से घायल तीनों युवकों ने अपना नाम आसिर, सैयद अब्दुला अख्तर, अब्दुला उमर बताया। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष पाठक की तहरीर पर 45 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज कर ली है। इनमें छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।- -अतुल सोनकर,एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed