फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fight in two sections 12 injured one referrer

दो वर्गों में मारपीट, 12 घायल, एक रेफर

Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fight in two sections 12 injured one referrer
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के हुड़रही गांव में सोमवार की देर रात एक वर्ग और दूसरे वर्ग में मारपीट हो गई। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्रिका बिंद और अनवर अली में किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बीते दो अगस्त को गांव में इसी बात को लेकर पंचायत हुई थी। इसमें अनवर अली को तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगा था, जो उन्होंने चंद्रिका बिंद को दे दिया था। आरोप है कि देर रात अनवर परिवार के सदस्यों के साथ चंद्रिका के घर पर चढ़ गए और गाली-गलौज करने लगे। इसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में अनवर अली, जावेद, तौफिक, हैदअली, अशरफ रजा, रहमत अली, जमशेद अहमद, नागेंद्र बिंद, जितेंद्र, रामकृत, दिनेश, सुरेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां जमशेद अहमद की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस टीम तैनात की दी। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्जकर चालान कर जेल भेज दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed