फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Festival special train Pune-Ghazipur City will be equipped with LHB coaches

Ghazipur News: एलएचबी कोच से लैस होगी त्योहार विशेष गाड़ी पुणे-गाजीपुर सिटी

Sat, 20 Sep 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Festival special train Pune-Ghazipur City will be equipped with LHB coaches
गाजीपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से 26 सितंबर से पुणे-गाजीपुर सिटी त्योहार स्पेशल द्विसाप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन पूरी तरह से एलएचबी कोच से लैस होगी। एलएचबी कोच जर्मन कंपनी लिंके-हॉफमैन-बुश द्वारा विकसित भारतीय रेलवे के आधुनिक यात्री डिब्बे हैं। ये स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं और तेज गति पर भी सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन

ये परंपरागत कोच से अधिक आरामदायक और हल्के होते हैं। दुर्घटना की स्थिति में भी एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ती है। एलएचबी कोच नीले व लाल रंग के होते हैं। ये कोच अपनी आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। एलएचबी का पूरा नाम लिंके हॉफमैन बुश है। ये जर्मनी की एक कंपनी का नाम है, जिसने इस कोच को डिजाइन किया था। भारत में इस कोच का निर्माण कपूरथला कोच फैक्ट्री में किया जाता है। एलएचबी कोच में एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन होता है। इसके कारण टक्कर होने पर ये कोच एक-दूसरे के अंदर नहीं घुसते हैं। इनमें हाइड्रोलिक सस्पेंशन सिस्टम होता है। इसके कारण यात्रा आरामदायक होती है। आईसीएफ कोच की तुलना में ये हल्के होते हैं। इससे ट्रेन की स्पीड व क्षमता बढ़ जाती है। इन कोचों में आधुनिक सुविधाएं बायो-टॉयलेट, वेंटिलेशन व इमरजेंसी विंडो की सुविधा होती है। एलएचबी कोच अधिक गति से चल सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुणे-गाजीपुर सिटी त्योहार विशेष द्विसाप्ताहिक ट्रेन एलएचबी कोच से लैस रहेगी।
विज्ञापन

19 फेरों में होगा संचालन
गाजीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहारों में भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पुणे से 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को संचालित होगी। गाजीपुर सिटी से 28 सितंबर से 30 नवंबर तक तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को संचालन 19 फेरों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

01431 पुणे-गाजीपुर सिटी ट्रेन पुणे से सुबह 06.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन भोपाल रात में 12.20 बजे पहुंचकर औड़िहार रात 08.50 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 09.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन औड़िहार से रात 01.00 बजे खुलकर दूसरे दिन इटारसी रात 01.00 बजे खुलकर पुणे शाम 04.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed