फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Festival of Akshaya Navami celebrated traditionally

परंपरागत ढंग से मनाया गया अक्षयनवमी का पर्व

Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Festival of Akshaya Navami celebrated traditionally
गाजीपुर। अक्षय नवमी का पर्व शनिवार को जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवला के वृक्ष के नीचे लक्ष्मी नारायण का पूजन-अर्चन करने के बाद परिक्रमा की। वृक्ष के नीचे श्रद्धालुओं ने पंडितों को भोजन कराकर दान-पुण्य किया। मान्यता के मुताबिक अक्षय नवमी को किया गया पुण्य कभी नष्ट नहीं होता है।
विज्ञापन

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। शास्त्रों के मुताबिक भगवान विष्णु को कार्तिक मास सबसे प्रिय है। आंवला के वृक्ष में भगवान नारायण का वास होता है। इस महीने में ब्रम्ह मुहूर्त में स्नान कर आंवला के वृक्ष की पूजा करने पर पुण्य मिलता है। इस माह में अक्षय नवमी पर्व पर लोग बढ़-चढ़कर दान पुण्य करते हैं। महिलाओं ने आंवला के वृक्ष की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना किया। अधिकतर लोगों ने आंवला के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर ब्राह्मणों तथा सगे संबधियों को खिलाया। पंडित मुनींद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि वर्ष भर में पडने वाले इस पर्व पर दान पुण्य अक्षय बना रहता है। तुलसी, धात्री तथा मालती ये तीनों वनस्पतियां भगवान नारायण को प्रिय हैं। इसका पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : अक्षयनवमी पर्व पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडितों को दान पुण्य किया। आंवले के पेड़ के नीचे पंडितों को खिलाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इसी प्रकार जिले के औड़िहार, जमानिया, रेवतीपुर, सादात, कासिमाबाद, करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, बिरनो, मरदह, करंडा आदि क्षेत्रों में भी अक्षय नवमी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed