फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father commits suicide due to financial constraints

आर्थिक तंगी के कारण पिता ने की आत्महत्या

Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Father commits suicide due to financial constraints
करंडा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दीनापुर गांव के एक वृद्ध ने सोमवार की देर शाम कमरे में लगे पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने ऐसा कदम मजबूरी में उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि शादी का खर्च और पुत्री को गृहस्थी का सामान देने की व्यवस्था नहीं होने पर घर में रोज कलह होता था। जिससे वृद्घ ने जान दे दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव निवासी उमा सिंह (60) के एकलौते पुत्र विकास और छोटी पुत्री की शादी दिसंबर में होने वाली थी। ग्रामीणों ने बताया कि शादी का खर्च और पुत्री को गृहस्थी का सामान देने की व्यवस्था नहीं होने से परिवार में रोजना कलह होता था। इसे लेकर उमा सिंह काफी परेशान भी रहते थे। जब घर में कलह बढ़ने लगी तो वह कमरे में गए और अपने आप को अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद जब परिवार के लोग दरवाजा खोलने के लिए आवाज देने लगे तो कोई चहल-पहल नहीं सुनाई दी। इस पर परिवार के लोगों ने जब दरवाजा तोड़ा तो कुंडी के सहारे लगे फंदे में लटके उमा सिंह को देख चीखने-चिल्लाने लगे। इधर आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि आत्महत्या का कारण प्रथम दृष्टया घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। वैसे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed