फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father bought shoes with donations, son increased his pride by winning gold medal

Ghazipur News: पिता ने चंदे से खरीदे जूते, बेटे ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया मान

Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Father bought shoes with donations, son increased his pride by winning gold medal
मंजिल की राह के कांटे को जुनून और अथक परिश्रम से ही कुचला जा सकता है। इस कथन को चरितार्थ किया है सेवराई निवासी दिवाकर पासवान ने। दिवाकर (24) ने हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) पटियाला सेंटर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर साई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


बेटे की इस स्वर्णिम सफलता के पीछे पिता का संघर्ष छिपा है। एथलीट बेटे के सपने को पूरा करने के लिए पिता वीरेंद्र पासमान ने गांव वालों से चंदा इकट्ठा कर बेटे के लिए जूते खरीदे। इसके बाद दिवाकर ने कोच चंद्रभान यादव, संजीव श्रीवास्तव और निर्मल कुमार शाही के निर्देशन में दौड़ना शुरू किया। दिवाकर वर्तमान में कोच जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में वाराणसी में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिवाकर की मेहनत रंग लाई और 2023 में उन्होंने स्कूल स्टेट, स्कूल नेशनल और जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। 2024 में उनके प्रदर्शन में और निखार आया। यूपी स्टेट अंडर-23 और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47.20 सेकंड रहा, जो उन्हें विश्व स्तरीय धावकों की श्रेणी में ला सकता है। दिवाकर की सफलता से गांव में जश्न का माहौल है।


पिता की आंखों में खुशी के आंसू हैं। पिता वीरेंद्र पासवान ने कहा कि बेटा देश के लिए दौड़े और भारत का झंडा ओलंपिक में लहराए। यही सपना लेकर जी रहे हैं। सरकार और समाज आगे सहयोग करे तो दिवाकर निश्चित रूप से भारत को दौड़ की दुनिया में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed