{"_id":"6509f26c81e32d9de50ec3d4","slug":"father-and-three-sons-arrested-for-attempting-religious-conversion-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-3816-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: धर्मांतरण प्रयास कराने में पिता व तीन पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: धर्मांतरण प्रयास कराने में पिता व तीन पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के सायर घाट के पास धर्मांतरण कराने के प्रयास के मामले में पुलिस ने पिता और तीन पुत्रों को सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चारों आरोपियों का चालान कर दिया।
सायर गांव निवासी नारायण सिंह ने देवल चौकी पर तहरीर दी थी कि कुछ लोग गांव में लोभ और लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इधर आरोपी सायर कर्मनाशा घाट से नाव के सहारे बिहार भागने की फिराक में थे। तब तक पुलिस ने इनको दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र राम और तीन पुत्रों रिंकू उर्फ रोशन, रवि कुमार, राहुल कुमार निवासी सोनपा थाना राजपुर बक्सर बिहार के रूप में हुई। इस संबंध में थाना निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कुछ लोगों पर लालच देकर और बरगला कर धर्मांतरण कराने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सायर घाट बिहार प्रांत के सोनपा गांव निवासी पिता सहित तीन पुत्रों की गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, चार धार्मिक किताब सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।