फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father and son beat up electricity workers after electricity connection was cut

Ghazipur News: कनेक्शन कटने पर पिता-पुत्र ने बिजली कर्मियों को पीटा

Mon, 24 Mar 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Father and son beat up electricity workers after electricity connection was cut
गहमर कोतवाली क्षेत्र के कामाख्या धाम विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे पिता-पुत्र ने कनेक्शन काटने पर शनिवार को दो बिजली कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया। अवर अभियंता राम प्रवेश चौहान ने बताया कि विद्युतकर्मी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जमानिया के निर्देश पर 10 हजार से ऊपर के बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट रहे थे। इसमें पथरा गांव निवासी एक व्यक्ति का कनेक्शन भी बकाये में काटा गया। आरोप है कि उस उपभोक्ता ने अपने पुत्र के साथ विद्युत उपकेंद्र कामाख्या धाम फीडर के कंट्रोल रूम में घुसकर फीडर से छेड़छाड़ की और संविदाकर्मी यशवंत राव का गला पकड़कर पटक दिया। बीचबचाव करने गए लाइनमैन संतोष यादव के साथ भी मारपीट की। बिजलीकर्मियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जेई राम प्रवेश चौहान ने बताया कि कनेक्शन काटने को लेकर उपभोक्ता ने बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट की। इसे लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed