Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers returning from paddy purchasing center due to lack of sack

बोरा की कमी बताकर धान क्रय केंद्र से लौटाए जा रहे किसान

Sat, 28 Nov 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers returning from paddy purchasing center due to lack of sack
मौधा। कहीं धान में नमी तो कहीं केंद्र पर बोरा की कमी बता कर धान बेचने आए किसानों को केंद्रों से लौटाया जा रहा है। इसलिए किसानों को अपना धान कम दर पर व्यापारियों के हाथों बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभाग की मानें तो अधिकांश किसानों की फसल अभी खेतों में ही पड़ी हैं। सहालग के बाद धान खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन

सैदपुर तहसील क्षेत्र को धान की खरीद का लक्ष्य दो लाख 63 हजार क्ंिवटल निर्धारित किया गया है। जबकि यहां लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 8227 क्ंिवटल ही धान की खरीद हो पाई है। शनिवार को सैदपुर तहसील क्षेत्र के धान खरीद केंद्रों की पड़ताल करने पर पता चला कि परसनी, खैरा, कोटिशा, हीरानन्दपुर और खानपुर आदि केंद्रों की खरीद स्थिति खराब है। शनिवार तक इस केंद्र पर पचास क्ंिवटल का आंकड़ा भी नहीं छू सके। परसनी में सिर्फ दस, खैरा में 39, कोटिशा में 39, हीरानन्दपुर में 47और खानपुर में अभी तक सिर्फ 45 क्ंिवटल ही धान की खरीद हो सकी है। सैदपुर तहसील में पीसीएफ के दो, एनसीसीएफ के छह, पीसीयू के चार, खाद्य विभाग के दो और यूपी स्टेट एग्रो के दो मिलाकर कुल 16 केंद्र हैं। तहसील क्षेत्र के अब तक 22 सौ किसान विभिन्न केंद्रों पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं लेकिन इसके सापेक्ष अभी तक सिर्फ 186 किसान ही क्रय केंद्र की ओर अपना रुख कर पाए हैं। नंदगंज और सैदपुर केंद्र क्रमश: 33 सौ और 1663 क्ंिवटल खरीद कर सबसे आगे हैं। वहीं राजमलपुर 402, मसूदपुर 400, उचौरी 261 और धुआर्जुन आदि केंद्रों की शनिवार तक की खरीद 167 क्ंिवटल हो चुकी है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि धान क्रय केंद्रों तक आने के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अधिकांश किसानों की फसलें अभी खेतों में ही पड़ी है। नमी का सही प्रतिशत पाने के लिये धान सुखाकर लाएं। सहालग के बाद धान खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed