फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers protest on green field demanding construction of underpass

Ghazipur News: अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर किसानों ने ग्रीन फील्ड पर दिया धरना

Sun, 03 Mar 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest on green field demanding construction of underpass
दुबिहा। अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के पतार गांव के किसानों ने शनिवार को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर किसानों के धरना दिए जाने के कारण एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य कुछ देर के लिए रुक गया। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लाइजिंग मैनेजर दीपक सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप अपनी मांगों को लिखित रूप में दीजिए, उसको उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया। क्षेत्र के पतार गांव के किसानों का कहना है कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण हो जाने के बाद उत्तर दिशा में वह अपने खेतों तक आवागमन नहीं कर पाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि अंडरपास का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि जिस समय भूमि का अधिग्रहण करके नक्शा तैयार किया जा रहा था, उस वक्त एनएचआई की ओर से आश्वासन दिया गया था कि पतार गांव के उत्तर दिशा में स्थित खेतों तक जाने के लिए ग्रीन फील्ड पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। जिस जगह पर अंडरपास बनाने की बात हुई थी, वहां पर मिट्टी डालकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में विभाग से पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद विवश होकर किसानों को धरने पर बैठना पड़ा। इसके कारण ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य कुछ देर के लिए रुक गया। धरनारत लोगों की मांग थी कि मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आना चाहिए। वहीं धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कार्यदायी संस्था के लाइजिंग मैनेजर दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आप अपनी समस्या को लिखित रूप से दें। इसको उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर विमलेश सिंह, विवेक सिंह, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed