फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers are returning empty-handed from cooperative societies every day

Ghazipur News: सहकारी समितियों से रोज बैरंग लौट रहे किसान

Thu, 23 Oct 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers are returning empty-handed from cooperative societies every day
सहकारी समिति भीमापार के गेट पर लटका ताला। संवाद
भीमापार। इस समय सरसों और आलू की बोआई का सीजन चल रहा है, लेकिन क्षेत्र के भीमापार, उचौरी, माहपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। खाद मिलने की उम्मीद में सैकड़ों किसान रोजाना सहकारी समिति पर आते हैं और शाम को खाली हाथ लौट जाते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान घनश्याम सिंह, अरविंद सिंह, रविंद्र सिंह आदि ने बताया कि अभी आलू और सरसों की बोआई चल रही है। दो सप्ताह में धान की कटाई के बाद गेहूं की बोआई शुरू हो जाएगी। इसके लिए काफी मात्रा में डीएपी की जरूरत होती है। इतनी मांग के बावजूद खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कई सहकारी समितियों पर ताला लटका है। किसानों का कहना है कि साधन सहकारी समिति पर डीएपी 1350 रुपये प्रति बोरी मिलती है वहीं निजी दुकानों पर निजी कंपनियों की डीएपी 1600 से 1800 रुपये प्रति बोरी बिक रही है। उन्होंने बताया कि निजी दुकानदारों को पता है कि समिति के गोदाम पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। इसलिए वह इसका फायदा उठाकर इसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। अधिक मूल्य देने के बावजूद इसकी प्रामाणिकता की कोई गारंटी नहीं है। सहकारी समिति भीमापार के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण पिछले दो महीने से सहकारी समिति पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। जबकि इस समय यूरिया की जरूरत नही है तो गोदामों में वह भरी पड़ी है।
विज्ञापन

समितियों से नदारद डीएपी-बहादुरगंज। समितियों पर डीएपी नहीं है। इससे आलू की बोआई पिछड़ रही है। किसान दिनेश राय, सिद्धिनाथ राय, संपूर्णानंद राय, विमलेश राय आदि ने डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय साधन सहकारी समिति के सचिव प्रमोद मौर्या ने बताया कि डीएपी आने के बाद वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed