फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer heading to fields struck by vehicle, dies.

Ghazipur News: खेत जा रहे किसान को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 12 Oct 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer heading to fields struck by vehicle, dies.
वाहन के धक्के से मृतक मकसूद की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के नवली के जलालपुर डेरा के पास रविवार की सुबह 8.30 बजे वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। वह खेत में फसल पर दवा का छिड़काव करके डेरे पर आ गए थे। इसके बाद फिर ताड़ीघाट-बारा मार्ग पार कर खेत के तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि नवली गांव निवासी सुवैब ने बताया कि चाचा मकसूद (51) सुबह घर से खाना खाकर जलालपुर डेरा के पास स्थित खेत में लगे फसल पर दवा का छिड़काव करने गए थे। सुबह करीब 8 बजे तक उन्होंने खेत में दवा का छिड़काव किया। इसके बाद वह डेरे पर पानी पीने चले गए थे। पानी पीकर जब वह वापस खेत की ओर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चाचा को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी मुसरतजहां का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के एक बेटा आसिफ और दो बेटियां आशिया और जैनल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed