फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer dies due to electric shock

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 23 Sep 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची रही चीख- पुकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में शनिवार को विद्युत करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
गांव निवासी किसान नरसिंह यादव(65) घर में रखे स्टैंड पंखे को चलाने के लिए जैसे ही प्लग लगाया, वैसे ही वह विद्युत करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। यह देख परिजन शोर मचाते हुए घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और विद्युत आपूर्ति बंद की। इधर आवाज सुनकर ग्रामीणों की घर पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

आस-पास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हो गए, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले और पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मची हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मृतक के दो पुत्र अनिल और सुनील एवं पत्नी विद्या देवी के बिलखने से वहां मौजूद ग्रामीणों की आंख भर आई। ग्रामीण बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि कागजी कार्रवाई और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed