फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer cleaning the tank dies after getting trapped in the machine

हौज की सफाई कर रहे किसान की मशीन में फंसकर मौत

Mon, 21 Mar 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer cleaning the tank dies after getting trapped in the machine
सेवराई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सुरहा गांव स्थित कर्मनाशा नदी पंप कैनाल के हौज और नाली की सफाई करते समय सोमवार को मशीन में फंसकर एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सूरहा गांव निवासी किसान बब्बन राम (50) सिंचाई के लिए हौज और नाली को साफ कर रहे थे। इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पानी वापस पाइप की ओर खिंचने लगा। बब्बन पानी के खिंचाव के साथ मशीन में जाकर फंस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास काम कर रहे किसान मौके पर दौड़ कतर पहुंचे लेकिन वे कुछ कर नहीं पाए। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मशीन को खोलकर किसी तरह मृतक के शव को बाहर निकाला। मशीन में फंसने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गया था। इधर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे और शव देख रोने- बिलखने लगे। गांव के लोग परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed