फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fake teacher arrested and sent to jail

फर्जी महिला शिक्षिका को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 24 Jun 2020 04:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Fake teacher arrested and sent to jail
मरदह। फर्जी शिक्षिका बनकर इंटर कॉलेज में नौकरी करना महिला को मंहगा पड़ गया। लंबे समय से फरार चल रही फर्जी महिला शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मामला मरदह थाना क्षेत्र के जनता आदर्श इंटर कॉलेज लहुरापुर का है। यहां इंटर कॉलेज में कल्पना राय पत्नी रविशंकर राय निवासी रेवतीपुर पहली जुलाई 2019 को बतौर अंग्रेजी शिक्षिक नियुक्त हुई थी। विद्यालय के प्रबंधक को महिला के ऊपर संदेह हुआ। फर्जी शिक्षिका ने विद्यालय को बताया कि उसका अंबेडकरनगर से स्थानांतरण हुआ है। उसके बाद विद्यालय प्रबंधक ने अंबेडकर नगर स्थित विद्यालय पर फोन करके पता किया तो पता चला विद्यालय में ऐसी कोई महिला शिक्षिका नहीं थी। शैक्षिक अभिलेखों को खंगाला जाने लगा जिसमें सब कुछ फर्जी पाया गया। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचना दी गई। उसके बाद फर्जी महिला शिक्षिका के खिलाफ संबंधित धाराओं में मरदह थाने में मुकदमा नवंबर 2019 में दर्ज हुआ था। बुधवार को शहर कोतवाली थाना अंतर्गत सुभाष नगर स्थित शिक्षिका के आवास से सुबह आठ बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना लाकर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया। मरदह थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला फर्जी तरीके से विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षिका के तौर पर नौकरी कर रही थी। उसके खिलाफ विद्यालय के प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसको आज गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed