फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Faces started burning due to heat wave, it became difficult to walk on the streets.

Ghazipur News: लू की थपेड़ों से झुलसने लगे मुंह, सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

Wed, 17 Apr 2024 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Faces started burning due to heat wave, it became difficult to walk on the streets.
गाजीपुर। प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण मंगलवार को लोग बेहाल नजर आए। तीखी धूप के कारण इन दिनों दोपहर में सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। धूप इतनी तेज है कि जैसे आसमान से आग बरस रही है। धूप से खुद को बचाने के लिए लोग छतरी और गमछे का सहारा ले रहे हैं। कामकाजी लोगों को ज्यादा ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम के तल्ख मिजाज को देखते हुए अधिकांश लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन कामकाजी लोगों का धूप में निकलना विवशता है। फील्ड में कार्य करने वाले लोग तीखे धूप के कारण परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुबिहा : भीषण गर्मी से आम जनजीवन जहां अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सुबह होते ही तापमान बढ़ने लगता है जिसके चलते मजदूर खेतों में काम करना नहीं चाहते हैं। इसकी वजह से किसानों के खेतों की कटाई और मड़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के भठवा, सरेजा, सेमरी, बखरीयाडीह, गोविंदपुर, गडार, ताजपुर, बांकी आदि गावों के किसानों की फसलें अभी खेतों में हैं। गर्मी का आलम यह है कि घर से निकलने वाले लोग चेहरा सहित पूरा शरीर ढंककर चल रहे हैं। तेज धूप और गर्मी बढ़ गई है। लिहाजा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। वहीं लू के थपेड़े लोगों को झुलासने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed