फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Face-to-face collision of bikes, two youths died

Ghazipur News: बाइकों की आमने-सामने की भिडंत, दो युवकों की मौत

Tue, 21 Feb 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Face-to-face collision of bikes, two youths died
कासिमाबाद- रसड़ा मार्ग और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन चौमुहानी पर हुआ हादसा
विज्ञापन

मरने वालों में एक बलिया के नगरा थाना के घोघरा गांव का निवासी
तीसरे युवक की हालत भी गंभीर, मऊ में चल रहा है उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पुल के पास कासिमाबाद- रसड़ा मार्ग और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन चौमुहानी पर सोमवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। देर रात इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलिया जनपद के नगरा थाना के घोघरा गांव निवासी रामप्रताप चौहान (33) बाइक से मुहम्मदपुर कुसुम गांव के बढ़ईपुर मौजा स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। धरवार कला गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पुल के पास सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई थी। हादसे में रामप्रताप चौहान के अलावा और दूसरी बाइक पर सवार बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के प्रदीप साहनी (19) और गोलू राजभर (23) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए कासिमाबाद सीएचसी लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने डॉक्टरों ने तीनों को उपचार के लिए मऊ भेज दिया था। देर रात इलाज के दौरान रामप्रताप चौहान और गोलू राजभर की मौत हो गई। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह परिजन राम प्रताप चौहान का शव लेकर कासिमाबाद कोतवाली पहुंचे। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गोलू राजभर का पोस्टमार्टम मऊ में ही कराया गया।
विज्ञापन

गोलू राजभर मजदूरी करता था। वह अपने मित्र प्रदीप साहनी के साथ बड़ी बहन की सास के निधन की जानकारी होने पर बरेसर थाना क्षेत्र के सरौली मंटवा गांव गया था। वहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
इनसेट
अब तक पांच लोगों की हो चुकी है मौत
कासिमाबाद। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दो सर्विसलेन को इस कदर धरवार कला पुलिया के पास रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग में ऐसा मिलाया गया है कि वह जगह चौमुहानी में परिवर्तित हो चुका है। थोड़ी सी भी लापरवाही हादसे का प्रमुख कारण बन रही है। स्थिति यह है कि अब हुए सड़क दुर्घटना में पांच लोग अपनी जान गवां चुके हैं। बावजूद जिम्मेदारों द्वारा उस जगह पर ब्रेकर नहीं बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग किया कि ब्रेकर बनाया जाए, जिससे सड़क हादसों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed