फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Expressing fury by protesting by selling pakoda in ghazipur

पकौड़ा बेचकर विरोध प्रदर्शन कर रोष का इजहार किया

Thu, 23 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Expressing fury by protesting by selling pakoda in ghazipur
शहर के स्टेशन रोड तिराहा पर ठेला पर पकौडे बेचकर सरकार का विरोध करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी को लेकर नाराज जिला युवक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सिटी रेलवे स्टेशन के पास पकौड़ा बेचकर विरोध प्रदर्शन कर अपने रोष का इजहार किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी संकट के आलोक में युवा कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर की मांग को लेकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत 23 जनवरी को की जा रही है। इसका उद्देश्य है कि सरकार अविलंब राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर का निर्माण करे। इसी क्रम में गाजीपुर में इसकी शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी की स्थिति विगत 45 वर्षों में सर्वाधिक भयावह हो गई है। प्रत्येक भारतीय बेरोजगार व्यक्ति निर्धारित टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड काल के माध्यम से अभियान से जुड़ सकता है। जिलाध्यक्ष माधवकृष्ण ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बढ़ती हुई बेरोजगारी के विरोध में पकौड़ा बेचकर विरोध जताया है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पंकज दुबे, रविकांत राय, अनुराग पांडेय, जयप्रकाश यादव, जनक कुशवाहा, आनंद राय, अजय श्रीवास्तव, मनीष राय, दिव्यांशु पांडेय, राकेश राय, हिमांशु, गौरव वर्मा, फरहान अंसारी, झुन्ना शर्मा, विवेक कुशवाहा, प्रकाश दुबे, राहुल मौर्य, देवेंद्र कुशवाहा, गुलबास यादव, अफरोज अंसारी, सैफ इजहार, जीशान एवं मनोज कुशवाहा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed