{"_id":"63879ad29ed033111568330d","slug":"expressed-displeasure-over-the-low-progress-of-aadhaar-verification-in-the-city-ghazipur-news-vns686289494","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शहर में आधार वेरीफिकेशन की कम प्रगति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शहर में आधार वेरीफिकेशन की कम प्रगति पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर राइफल क्लब सभागार में जिला पोषण समिति एवं कंवर्जेंस विभागों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
डीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन आदि जो भी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखें। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरूक करें। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त जिला बनाने का निर्देश दिया। साथ ही पुष्टाहार वितरण में अध्यापक, शिक्षामित्र एवं ग्राम प्रधान की अवश्य उपस्थित रहने को कहा।
जिलाधिकारी ने हर गर्भवती महिला के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हरी साग सब्जी अधिक मात्रा में सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने सैम-मैम चिह्नित बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार एवं उनकी स्वास्थ्य जांच एवं प्रबंधन, राष्ट्रीय पोषण माह के क्रियान्वयन, आधार सत्यापन, एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार ड्राई राशन के वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने प्रभारी सीडीपीओ शहर के द्वारा आधार वेरीफिकेशन में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली बैठक तक शत-प्रतिशत प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सेन्टर पर वीएचएनडी कार्यक्रम नियमित रूप से करने, मेडिकल कैंप लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें एएनएम के माध्यम से दवाएं उपलब्ध कराएं। बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर प्रगति न होने पर उन्हे एनआरसी सेंटर में एडमिट कराने का निर्देश दिया।
जल जीवन मिशन के कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीएम नाराज
गाजीपुर। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के कुल 288 ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक जिला अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्य की धीमी गति के कारण काफी नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही साथ कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
मौके पर तत्काल 20 भूमि विवादों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने जिन-जिन स्थानों पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ वहां अगले दिन से ही कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता मोहम्मद कासिम हाशमी समेत अन्य कर्चमारी और अधिकारी मौजूद रहे।