फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Expressed displeasure over BLO's absence

Ghazipur News: बीएलओ के अनुपस्थित रहने पर जताई नाराजगी

Sat, 02 Dec 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over BLO's absence
सेवराई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तहसील क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में जमानिया की एसडीएम डाॅ. हर्षिता तिवारी एवं सेवराई के एसडीएम संजय यादव ने सभी सुपरवाइजर और बीएलओ के साथ बैठक की। कार्य में लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को अधिक से अधिक संख्या में नए मतदाताओं को जोड़ने को कहा। एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी ने ऐसे बूथों की समीक्षा की जहां फार्म छह कम आए हैं। वहां के बीएलओ को निर्देश दिया कि उनके यहां जितने पात्र मतदाता हैं उनका नाम मतदाता सूची में शीघ्र दर्ज कराएं। कुछ बीएलओ के बिना कारण मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उधर, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सदर क्षेत्र अन्तर्गत सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेज एवं एसएनएसके आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत नए मतदाताओं को जागरूक कर फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम पंजीकृत किया गया। उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम ने 18 वर्ष एवं उससे ऊपर की आयु पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढकर हिस्सा लेने तथा अपने पास-पड़ोस एवं परिवाऱ के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। बताया कि दो एवं तीन दिसम्बर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर कालेज के सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन


0000

संपूर्ण समाधान दिवस आज
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस दो दिसंबर को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जखनिया तहसील में आयोजित होगा। सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed