{"_id":"572ce1654f1c1b71275cd282","slug":"expressed-displeasure-at-the-slow-progress-of-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों की धीमी प्रगति में जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों की धीमी प्रगति में जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 06 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने शुक्रवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों की प्रगति का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित पर कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी। सीनियर डीईएन राहुल श्रीवास्तव को स्टेशन के मॉडिफिकेशन मानचित्र को एक सप्ताह के अंदर तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर अपने विशेष सैलून से सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सैलून से उतरने के बाद जीएम सीधे प्लेटफार्म नंबर एक से बाहर आए तथा मॉडिफिकेशन कार्य की जानकारी सीनियर डीईएन राहुल श्रीवास्तव से ली। प्लेटफार्म एक पर एस्कलेटर के लिए बन रहे फाउंडेशन कार्य में धीमी प्रगति देख महाप्रबंधक की त्योरी चढ़ गई। सीनियर डीईएन द्वितीय को इसे पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि की जानकारी ली।
सीनियर डीईएन ने बताया कि फाउंडेशन मई माह तक तैयार कर लिया जाएगा। महाप्रबंधक ने जुलाई तक हर हाल में एस्कलेटर का कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण के तहत बिछाई जा रही टाइल्स की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। जीएम ने कहा कि वाशिंग लाइन का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाए। इस मौके पर मंडल के कार्यवाहक डीआरएम सोनवीर सिंह, मुख्य परिचालन अधिकारी अर्चना जोशी, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, यातायात निरीक्षक डा. संजय प्रताप सिंह, एनएस सिद्दीकी, वाणिज्य अधीक्षक एसएन दूबे, केके मिश्रा सहित मंडल और स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी सिटी रेलवे स्टेशन पर कुलियों की आवश्यकता नहीं है। कुलियों की आवश्यकता पड़ने पर रेलवे की ओर से कुली तैनात किए जाएंगे। मालूम हो कि सिटी रेलवे स्टेशन पर बढ़ रही ट्रेनों की संख्या से यात्रियों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले बुजुर्ग लोगों को सामान लाने ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की ओर से कई बार सिटी रेलवे स्टेशन पर कुलियों की तैनाती करने की मांग की गई थी।
0000
0000
जीएम ने कार्य की गुणवत्ता जांची
जखनिया। स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने हो रहे निर्माण कार्यों का शुक्रवार को अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान भाजयुमो के प्रतिनिधिमंडल एवं सर्वदलीय तहसील संघर्ष समिति के सदस्यों ने समस्याओं के संबंध में मांगपत्र सौंपा। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा एवं तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह के नेतृत्व में जखनिया स्टेशन पर मांगों का पत्रक महाप्रबंधक को सौंपा गया।
महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जल्द मांगों को पूरा किया जाएगा। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने, टिनशेड लगाने, रोड और शौचालय बनाने का दिशा निर्देश दिया। कार्य को गुणवत्ता के अनुरूप नियत समय से पूरा करने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक से मिलने वालों में मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री राहुल चौरसिया, गंगाधर पांडेय, शंभूनाथ त्रिपाठी, अरविंद मोदनवाल, सिंटू गुप्ता, सुनील सिंह, अशोक सिंह, प्रकाश गुप्ता, रविन्द्र चौरसिया आदि उपस्थित रहें।