फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Every worker has the responsibility to deliver the tricolor to 50 houses

Ghazipur News: हर कार्यकर्ता को 50 घरों को तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी

Fri, 08 Aug 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Every worker has the responsibility to deliver the tricolor to 50 houses
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की मरदह और मनिहारी मंडल प्रथम की बैठक शुक्रवार को हुई। इस मौके पर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 घरों तक तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मरदह के सेवठा में हुई बैठक में वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन 11 को मंडल मुख्यालय से किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष धनंजय ओझा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश प्रेम को जगाने का एक राष्ट्रीय पर्व है। इस मौके पर धनंजय चौबे, शशिप्रकाश सिंह, संजय, आयूष, जवाहर, सरवन राजभर, अंकुर पांडेय, पारस राजभर, श्रीकांत सिंह, योगेंद्र आदि थे। भाजपा मंडल मनिहारी प्रथम की कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रो. शोभनाथ यादव ने कहा कि यह अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है और हमें इसे जन आंदोलन बनाना है। इस मौके पर डॉ. मुराहू राजभर, गुलाब सिंह, अनिल सिंह, वीरेंद्र चौहान, जयप्रकाश मिश्रा, विवेक सिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, संचालन महामंत्री राजकुमार बिंद तथा समापन पूर्व मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed