फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Even vicious criminals talked on mobile from ghazipur jail report sent to government

जेल में अवैध PCO: शातिर अपराधियों ने भी की मोबाइल पर बात, शासन को भेजी गई रिपोर्ट; रीडर की भूमिका संदिग्ध मिली

Sun, 16 Mar 2025 10:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अंकुर शुक्ला, अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अंकुर शुक्ला, अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Mar 2025 10:37 AM IST
सार

गाजीपुर के जिला जेल का यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जेल प्राइवेट नंबर से बाहर काॅल करने की रिपोर्ट शासन काे भेज दी गई है। वहीं, डीएम ने भी कहा है कि जेल में कई तरह की गड़बड़ियां मिली हैं।

विज्ञापन
Even vicious criminals talked on mobile from ghazipur jail report sent to government
गाजीपुर जेल का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur District Jail: गाजीपुर जिला जेल में प्राइवेट नंबर से कॉल कराने के मामले में पुलिस-प्रशासन की जांच पूरी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, जेल में अवैध पीसीओ चल रहा है। 10 शातिर अपराधियों ने भी मोबाइल फोन पर बात की है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। रिपोर्ट में जेल अधीक्षक के रीडर की भूमिका संदिग्ध बताई गई। मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई संभव है। 

विज्ञापन


बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी विनोद गुप्ता के फोन पर बात करने और पीड़ितों को धमकाने का मामला सही पाया गया। 

पुलिस-प्रशासन की जांच से पता चला कि विनोद के साथ ही और भी बंदी-कैदियों को मोबाइल फोन पर बात कराई गई है। कई बंदी-कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है। सुविधा लेने वालों को मोटी रकम देनी पड़ती है। 
विज्ञापन


बोले अधिकारी
पुलिस-प्रशासन की जांच पूरी हो गई है। कई तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। कई जिम्मेदारों की संलिप्तता भी उजागर हुई है। जेल अधीक्षक के रीडर की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। - आर्यका अखौरी, जिला मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed